Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
E-Paperउत्तर प्रदेश

बलरामपुर 140 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का हुआ सत्यापन

बलरामपुर। समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री योजना के तहत संचालित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया ने बृहस्पतिवार को रफ्तार पकड़ ली। विकास भवन में दूसरे चरण का अभिलेख सत्यापन शुरू हो गया। अवशेष 96 पदों के लिए 288 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन इनमें से केवल 140 अभ्यर्थी ही सत्यापन कराने पहुंचे। वहीं 148 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे।

  1. बलरामपुर 140 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का हुआ सत्यापन

अहमद हुसैन उप संपादक उजाला ही समाचार डिजिटल बहराइच

बलरामपुर। समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री योजना के तहत संचालित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया ने बृहस्पतिवार को रफ्तार पकड़ ली। विकास भवन में दूसरे चरण का अभिलेख सत्यापन शुरू हो गया। अवशेष 96 पदों के लिए 288 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन इनमें से केवल 140 अभ्यर्थी ही सत्यापन कराने पहुंचे। वहीं 148 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के निर्देशन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव की निगरानी में बृहस्पतिवार को अभिलेखों का सत्यापन कराया गया। बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 10 पीएम श्री विद्यालयों समेत 131 विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती की जानी है। पहले चरण में 131 पदों में से 35 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया जा चुका है। अब शेष 96 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। विकास भवन में हुई काउंसलिंग में 140 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन पूरा होने के बाद अब चयन प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!