Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

क्षेत्राधिकारी भिनगा द्वारा थाना सिरसिया का अर्धवार्षिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान द्वारा थाना सिरसिया का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

जनपद श्रावस्ती

 

दिनांक: 20 अगस्त 2026

 

क्षेत्राधिकारी भिनगा द्वारा थाना सिरसिया का अर्धवार्षिक निरीक्षण

 

पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान द्वारा थाना सिरसिया का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए थाने के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों एवं रिकॉर्ड का गहन अवलोकन किया गया। लंबित प्रार्थना पत्रों एवं विवेचनाधीन अभियोगों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी, बीट व्यवस्था, क्षेत्र में पुलिसिंग गतिविधियों एवं जनसुनवाई से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

साथ ही श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ यात्रा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर में स्वच्छता, अभिलेखों एवं सरकारी संसाधनों के व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं एवं आमजन के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं सकारात्मक व्यवहार अपनाते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

क्षेत्राधिकारी ने समस्त पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए श्रावण मास के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा पुलिस सेवा के प्रति आमजन के विश्वास को और अधिक मजबूत करने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!