Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच के नवाबगंज में न्यू मीडिया हाउस, का भव्य उद्घाटन SHO रामाशंकर यादव जी के हाथों हुआ 

बहराइच के नवाबगंज में न्यू मीडिया हाउस, का भव्य उद्घाटन SHO रामाशंकर यादव जी के हाथों हुआ

 

 

धनीराम यादव (ब्यूरो संचालक) डिजिटल मीडिया उजाला हिंद समाचार

 

नवाबगंज, बहराइच। कस्बा नवाबगंज में पत्रकारिता एवं जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा देने के उद्देश्य से “बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़” एवं “बेनकाब भ्रष्टाचार हिंदी राष्ट्रीय समाचार पत्र” के नए न्यू मीडिया हाउस का शुभारंभ किया गया है।

 

इस अवसर पर मीडिया हाउस को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

मीडिया हाउस के संस्थापक एवं भारतीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. निराला ने बताया कि यह संस्थान गरीब, बेसहारा एवं पीड़ित लोगों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए समर्पित रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अन्याय एवं जनसमस्याओं को उजागर कर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना है।

 

कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन 8 जुलाई 2026 को शाम 7:00 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रमाशंकर यादव के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।

 

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार, समाजसेवी, अधिवक्ता, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

 

आर. के. निराला ने सभी सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपना आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

 

उन्होंने कहा कि न्यू मीडिया हाउस जनहित, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव कार्य करता रहेगा।

 

#उजाला हिंद समाचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!