न्यायालय के वारंट पर एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 29 अगस्त थाना फखरपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में कार करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

न्यायालय के वारंट पर एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 29 अगस्त
थाना फखरपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में कार करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक फखरपुर श्री रामकुमार राजभर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त बबलू सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी झुडिया टांडा आलादादपुर, थाना फखरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय जेएम-1 बहराइच द्वारा वाद संख्या 820/16, धारा 323/504 भादवि एवं 63/17 थाना फखरपुर से संबंधित वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने 29 अगस्त 2026 को अभियुक्त को उसके निवास स्थान झुडिया टांडा आलादादपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने हेतु भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अनिल यादव, कां0 श्रीराम साहनी तथा कां0 अभिषेक निषाद शामिल रहे।




