Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

 कोतवाली देहात पुलिस ने अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

 

 

बहराइच ब्यूरो 29 अगस्त।

कोतवाली देहात पुलिस ने अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात दहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चौड़हिया आने वाली सड़क के किनारे आसीन के आम के बाग में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा होकर अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए एक युवक को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान आंसू कश्यप पुत्र सहज राम कश्यप, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम चौड़हिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 13 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में कोतवाली देहात में मु0अ0सं0-326/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!