Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

बहराइच ब्यूरो 29 अगस्त  मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत जनपद बहराइच में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 

 

बहराइच ब्यूरो 29 अगस्त

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत जनपद बहराइच में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन तथा पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीमों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया। महिला पुलिस कर्मियों ने वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान मोबाइल में इमरजेंसी कॉल एवं पैनिक बटन की सुविधा का डेमो देकर महिलाओं को आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।

मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। टीमों द्वारा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। पुलिस टीमों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संकोच न करें और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर पुलिस एवं संबंधित विभाग से सहायता प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!