उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक

बहराइच, 24 अगस्त। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय   महिला पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक

 

बहराइच, 24 अगस्त। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय

महिला पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम किसान सम्मान निधि, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को आपात स्थिति में पुलिस एवं अन्य विभागों से सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी तथा मोबाइल के पैनिक बटन एवं आपातकालीन सेवाओं के उपयोग का डेमो भी समझाया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!