परिवार परामर्श परिवारोंकेंद्र की पहल से चार में हुआ सुलह-समझौता, टूटने से बचे रिश्ते
बहराइच, 24 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराकर चार परिवारों में सुलह कराई

परिवार परामर्श परिवारोंकेंद्र की पहल से चार में हुआ सुलह-समझौता, टूटने से बचे रिश्ते
बहराइच, 24 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराकर चार परिवारों में सुलह कराई। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से परिवारों को टूटने से बचाया गया। पारिवारिक विवादों के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को निर्देशित किया गया था। निर्देश के क्रम में केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और समझा। इसके बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी मतभेद दूर करने तथा परिवार की महत्ता समझाते हुए समझाइश दी। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमति जताई। आपसी सुलह होने के बाद परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा अपने पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी। इस पहल से चार परिवारों में फिर से आपसी सौहार्द कायम हुआ। समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती यादव, महिला आरक्षी छाया द्विवेदी तथा महिला आरक्षी सविता मिश्रा शामिल रहीं।




