Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बहराइच में हुआ आत्मीय स्वागत, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

बहराइच, 24 अगस्त। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का सोमवार को प्रातः डी पैलेस स्थित सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र ‘जे.पी.’ के निज निवास पर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बहराइच में हुआ आत्मीय स्वागत, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

 

बहराइच, 24 अगस्त। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का सोमवार को प्रातः डी पैलेस स्थित सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र ‘जे.पी.’ के निज निवास पर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की मौजूदगी में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय, विकास, भाईचारे और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, महसी के पूर्व विधायक के.के. ओझा, सपा नेता हाजी महफूज, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मनु देवी, एडवोकेट मो. तारिक, आनंद प्रकाश यादव, जिला कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य हर्षित त्रिपाठी, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश मौर्य ‘शैलू’, सपा नेता तालिब खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को विकास एवं खुशहाली की दिशा में आगे ले जाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!