Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

आशीर्वाद का दिया’’ कार्यक्रम से जगमग हुए सरोवर, मन्दिर व स्मारक स्थल 

पीएम के 76वें बर्थ-डे सेलीब्रेशन की गवाह बनी चित्तौरा झील जिले में 40 से अधिक स्थानों पर हुआ चरागा

‘‘आशीर्वाद का दिया’’ कार्यक्रम से जगमग हुए सरोवर, मन्दिर व स्मारक स्थल

पीएम के 76वें बर्थ-डे सेलीब्रेशन की गवाह बनी चित्तौरा झील

जिले में 40 से अधिक स्थानों पर हुआ चरागा

 

 

बहराइच ब्यूरो 17 सितंबर।

मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ’विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ’सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारम्भ अवसर पर जनपद के चिन्हित 40 से अधिक स्थानों पर मा. जनप्रतिनिधियों की गरीमामयी उपस्थिति में ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अन्तर्गत दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मुख्य समारोह चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव जी स्मारक स्थल आयोजित हुआ। जहां पर मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने एमएलसी पदमसेन चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, पुरषोत्तम जायसवाल, जिला गन्ना अधिकारी कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी सत्यव्रत श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्रा, योगेंद्र श्रीवास्तव रोहित एपीओ अनिल गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, सुनील श्रीवास्तव, जतिन यज्ञसेनी सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सभी लोगों को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस की बधाई दी तथा ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अन्तर्गत झील के तट तथा स्मारक स्थल पर मौजूद लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!