Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*बहराइच में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासन की मुस्तैदी रही सराहनीय

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विभिन्न गांवों से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

*बहराइच में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासन की मुस्तैदी रही सराहनीय*

 

 

*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*

 

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विभिन्न गांवों से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन की टीम चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही। कोतवाली नानपारा के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

अगैया चौराहे पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता के साथ भीड़ को व्यवस्थित कराया, जिसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा और शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

 

 

जुलूस में शामिल रहे

जिला पंचायत गुलाम सैयद गिरधरपुर गरीबे प्रधान नफ़ीश अहमद

नसीम खान

अहमद हुसैन पत्रकार

व क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी से व्यवस्था बनी रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल लगातार सतर्क रहा।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन के सहयोग और पुलिस की मुस्तैदी के चलते ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!