सेवा कार्यों के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस, सीएचसी में चलाया स्वच्छता अभियान
बहराइच ब्यूरो मिहींपुरवा बहराइच, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को मिहींपुरवा मंडल में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सेवा कार्यों के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस, सीएचसी में चलाया स्वच्छता अभियान
बहराइच ब्यूरो
मिहींपुरवा बहराइच, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को मिहींपुरवा मंडल में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में मंडल अध्यक्ष रामसरोज पाठक की अध्यक्षता तथा बलहा विधायक के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान एवं मरीज सेवा कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें फल वितरित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना इसका उद्देश्य है। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हरिओम चौधरी, रामादल मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष विकास मौर्य, मंडल मंत्री दिव्यप्रकाश मिश्रा, हर्षित शुक्ला समेत मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




