स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं मुख्य अतिथि
मिहींपुरवा बहराइच, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़खड़िया एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं मुख्य अतिथि
मिहींपुरवा
बहराइच, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़खड़िया एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता की गई। इस दौरान विद्यालय परिवारों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सबसे पहले बड़खड़िया स्थित ललिता देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक श्री राम बचन जी के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। विद्यालय परिवार की ओर से पार्टी का तौलिया भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहदेव जी, जय नारायण जी, सत्यम मदेशिया, विवेक पासवान, प्रियंका जायसवाल, रेशमा भास्कर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई शिक्षण संस्थान, आनंद नगर बड़खड़िया में प्रबंधक श्री ब्रजेश सिंह चौहान के यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नंद जी सिंह, सहायक अध्यापक राजकुमार, अनिल कुमार, अखिलेश कुमार, ममता सिंह, पूर्व प्रधान कैलाश सिंह, महिपाल यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में सेमरी मलमला स्थित लार्ड बुद्धा गुलाबा अदादमी में भी मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। यहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक श्री शिवनंदन जी, प्राचार्य श्री उमाशंकर जी, मनोज कुमार मौर्य, फूल कुमारी मौर्या, राम आशीष धनगर सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने, मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत रहा।




