सीमा क्षेत्र संथालिया में पितृ पक्ष का समापन, ग्रामीणों ने लक्ष्मणपुर घाट में तर्पण सामग्री प्रवाहित कर दी पूर्वजों को विदाई
बहराइच के जमदान क्षेत्र में शनिवार को पितृ पक्ष के समापन पर ग्रामीणों ने अपने पूर्वजों को श्रद्धा के साथ विदाई दी। लोगों ने लक्ष्मणपुर घाट में तर्पण सामग्री प्रवाहित कर विसर्जन किया। इस दौरान पूर्वजों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

सीमा क्षेत्र संथालिया में पितृ पक्ष का समापन, ग्रामीणों ने लक्ष्मणपुर घाट में तर्पण सामग्री प्रवाहित कर दी पूर्वजों को विदाई
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद – बहराइच
बहराइच के जमदान क्षेत्र में शनिवार को पितृ पक्ष के समापन पर ग्रामीणों ने अपने पूर्वजों को श्रद्धा के साथ विदाई दी। लोगों ने लक्ष्मणपुर घाट में तर्पण सामग्री प्रवाहित कर विसर्जन किया। इस दौरान पूर्वजों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कई गांवों में हुआ तर्पण सामग्री का विसर्जन
पितृ पक्ष के आखिरी दिन गुलरिहा गंगापुर होलिया भंगहर समेत आसपास के कई गांवों के लोगों ने तर्पण किया। ग्रामीणों ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद तर्पण सामग्री को जल में प्रवाहित किया। इसके साथ ही 15 दिनों तक चले पितृ पक्ष का समापन हो गया।
अश्विन अमावस्या पर निभाई गई परंपरा
अश्विन अमावस्या के अवसर पर यह परंपरा निभाई गई। दोपहर से ही घाटों पर महिलाओं और बुजुर्गों की भीड़ देखी गई, जिन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और पितरों के मोक्ष आशीर्वाद की कामना की




