उत्तर प्रदेश

62वीं वाहिनी SSB भिनगा की बड़ी कार्रवाई: 6.820 किलोग्राम चरस के साथ 03 भारतीय तस्कर गिरफ्तार

भिनगा (श्रावस्ती)। कमांडेंट  अमरेन्द्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कुशल दिशा-निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 10 अक्टूबर 2026 की रात्रि को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई

 

62वीं वाहिनी SSB भिनगा की बड़ी कार्रवाई: 6.820 किलोग्राम चरस के साथ 03 भारतीय तस्कर गिरफ्तार

 

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल

 

भिनगा (श्रावस्ती)। कमांडेंट  अमरेन्द्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कुशल दिशा-निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 10 अक्टूबर 2026 की रात्रि को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई

 

। वाहिनी की “डी” समवाय, सुईया द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 6 किलो 820 ग्राम चरस के साथ तीन भारतीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

 

विश्वसनीय आसूचना के आधार पर निरीक्षक (सामान्य) रिंगजिन नामग्याल के नेतृत्व में SSB की नाका पार्टी ने थाना सिरसिया पुलिस के उप निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर एवं मुख्य आरक्षी भगवानदास के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान भचकाहीनाका रोड पर तालभगौड़ा मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे आम के पेड़ के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। इस संयुक्त अभियान में SSB की ओर से निरीक्षक (सामान्य) रिंगजिन नामग्याल, मुख्य आरक्षी (सामान्य) वाई. एस. रेड्डी, मुख्य आरक्षी (सामान्य) पलानी आर., आरक्षी (सामान्य) बोटला नरेंद्र, आरक्षी (सामान्य) तेज प्रकाश कुमार तथा आरक्षी (सामान्य) सुप्रीत यश शामिल रहे।

 

तलाशी के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 6 किलो 820 ग्राम चरस, एक पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा ₹1,640 भारतीय मुद्रा बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि एक अज्ञात नेपाली व्यक्ति उन्हें नेपाल से चरस लाकर दे गया था।

कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण ने सीमा पर तैनात सभी कार्मिकों को मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, आसूचना तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

बरामद मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!