उत्तर प्रदेश
बहराइच: CMO ने किया CHC विशेश्वरगंज का निरीक्षण, गंदगी मिलने पर रोका सफाईकर्मियों का वेतन
जिले के विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया।

बहराइच: CMO ने किया CHC विशेश्वरगंज का निरीक्षण, गंदगी मिलने पर रोका सफाईकर्मियों का वेतन
*उजाला हिंद न्यूज़ चैनल*
जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच – समीर खां
जिले के विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और सफाई कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मरीजों को बाहर की दवा न लिखने की सख्त हिदायत दी।
सीएमओ ने अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन की भी जांच की और स्टाफ की उपस्थिति व दवा स्टॉक का जायजा लिया।




