उत्तर प्रदेश
बहराइच: अनियंत्रित कार नाले में गिरी, दो घायल; एक की हालत गंभीर
बहराइच। जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। कटाई घाट रोड स्थित सोतिया पुल के पास रात करीब 10 बजे एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे नाले में जा गिरी

बहराइच: अनियंत्रित कार नाले में गिरी, दो घायल; एक की हालत गंभीर
उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच – समीर खां
बहराइच। जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। कटाई घाट रोड स्थित सोतिया पुल के पास रात करीब 10 बजे एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे नाले में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




