शराबी बेटे ने खेला खूनी खेल: लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या की, बचाने दौड़ी मां को ईंट से हमला कर किया घायल
बलरामपुर में शराब के नशे में बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। बचाने दौड़ी मां पर भी ईंट से हमला करके घायल कर दिया

जिला ब्यूरो बहराइच सवाददाता.. समीर बाबा
शराबी बेटे ने खेला खूनी खेल: लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या की, बचाने दौड़ी मां को ईंट से हमला कर किया घायल
बलरामपुर में शराब के नशे में बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। बचाने दौड़ी मां पर भी ईंट से हमला करके घायल कर दिया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दो महीने बाद आरोपी की शादी होने वाली थी। घर पर तैयारियां चल रही थीं। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के बलरामपुर में शनिवार देर रात शराबी बेटे ने 60 वर्षीय पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाने पहुंची मां पर भी ईंट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना तुलसीपुर के लाल चौराहे की है। यहां के रहने वाले कल्लू (60) की हत्या उसके शराबी बेटे पिंटू ने कर दी है। मां फूलमती बचाने दौड़ी तो ईंट से हमला करके उसे भी घायल कर दिया। बताया गया कि घर पर तीन बेटे और एक बेटी है। राजू सबसे बड़ा बेटा है। वह शादीशुदा है और गनवरिया गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। इसके अलावा दो बेटे पिंटू, गोलू (15) और बेटी ज्योति (12) है।




