*बहराइच: चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 3 गिरफ्तार – ASP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने दी जानकारी
बहराइच।* जनपद में पिछले कुछ दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं का थाना खैरीघाट पुलिस और स्वाट टीम ने सफल अनावरण किया है। उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री आयुष विक्रम सिंह* द्वारा बाइट दी गई।

*बहराइच: चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 3 गिरफ्तार – ASP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने दी जानकारी*
*बहराइच।* जनपद में पिछले कुछ दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं का थाना खैरीघाट पुलिस और स्वाट टीम ने सफल अनावरण किया है। उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री आयुष विक्रम सिंह* द्वारा बाइट दी गई।
ASP नगर ने बताया कि चोरियों के खुलासे के लिए खैरीघाट पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया था। इसी क्रम में कल देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग वसुंधरा रोड पर चोरी की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
घायल बदमाश का नाम *संभारी पुत्र* बताया जा रहा है, जो फरीदाबाद का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं मौके से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम –
1. *महेश चौहान* – करीब 14 मुकदमे दर्ज
2. *मोहित लाल* – करीब 17 मुकदमे दर्ज
3. *अनिल विश्वकर्मा* – करीब 9 मुकदमे दर्ज
इनके पास से चोरी के आभूषण, एक कार और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। फरार 3 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच और नेपाल तक में चोरियां करते थे। ये स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने गैंग में शामिल कर रेकी करवाते थे। चोरी के माल को बेचने के लिए कुछ ज्वैलर्स व व्यापारियों से संपर्क में थे, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
इस गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं। एक घटना में सामने आया है कि जिस घर में चोरी हुई, उसी की पड़ोसी महिला ने बदमाशों को संरक्षण देकर अपने घर में रुकवाया था और रेकी करवाई थी। उस महिला को भी इस मामले में शामिल किया गया है।




