Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में 9 वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप*

 श्रावस्ती डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग

*श्रावस्ती में 9 वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप*

 

 

 

*संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*

 

श्रावस्ती डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग

श्रावस्ती। जनपद के थाना गिलौला क्षेत्र के शिवबालक पुरवा गांव में 9 वर्षीय मासूम अश्वनी पाठक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, अश्वनी पाठक (पुत्र रामेश्वर पाठक) कक्षा चार का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि स्कूल से लौटने के बाद गांव के दो बच्चे उसे घर से बुलाकर सरोज नहर के पास गिलौला बाईपास किनारे जेसीबी से खोदे गए गड्ढे तक ले गए, जहां उसे पानी में धक्का दे दिया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि साथ गए बच्चों और उनके परिजनों ने घटना की जानकारी समय रहते नहीं दी।

देर शाम जब परिवार के लोग बच्चे की तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो कीचड़ और पानी में अश्वनी का शव मिला। परिजनों का कहना है कि शव की नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें आशंका है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में शव को पानी में फेंक दिया गया, ताकि मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो।

सूचना मिलते ही गिलौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी तीन छोटी बहनें हैं। पिता रामेश्वर पाठक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

मृतक के पिता ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!