आदर्श बार एसोसिएशन मिहींपुरवा ने किया न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान
तहसील प्रशासन पर बार भवन के लिए भूमि न देने का आरोप, उप जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

आदर्श बार एसोसिएशन मिहींपुरवा ने किया न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान
रिपोर्ट कुंवर चित्रांश श्रीवास्तव
तहसील प्रशासन पर बार भवन के लिए भूमि न देने का आरोप, उप जिलाधिकारी को सौंपा पत्र
मिहींपुरवा, बहराइच। तहसील प्रशासन द्वारा बार भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध न कराए जाने से नाराज आदर्श बार एसोसिएशन मिहींपुरवा के अधिवक्ताओं ने आज 21 सितंबर को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया।
आदर्श बार एसोसिएशन के महासचिव शंभू नाथ राजपूत एडवोकेट द्वारा उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा को दिए गए पत्र संख्या 19 दिनांक 21-09-26 में अवगत कराया गया है कि तहसील प्रशासन द्वारा लंबे समय से अधिवक्ताओं के लिए बार भवन निर्माण हेतु भूमि की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
इसी समस्या को लेकर आज एसोसिएशन के सदस्यों की एक आकस्मिक बैठक बुलाई गई। बैठक के चलते समस्त अधिवक्ताओं द्वारा आज न्यायिक कार्य नहीं किया जा सका।
एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव एडवोकेट ने बताया कि बार भवन न होने से अधिवक्ताओं को बैठने और वादकारियों से मिलने में भारी असुविधा होती है। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
पत्र की प्रतिलिपि के साथ एसोसिएशन ने प्रशासन से जल्द भूमि आवंटित करने की मांग की है।




