घायल नंदी के शरीर में धंसा था भाला, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कराया इलाज
मिहींपुरवा/बहराइच। सुजौली क्षेत्र में शनिवार को एक नंदी घायल अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

घायल नंदी के शरीर में धंसा था भाला, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कराया इलाज
मिहींपुरवा/बहराइच। सुजौली क्षेत्र में शनिवार को एक नंदी घायल अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। नंदी के शरीर में भाला धंसा हुआ था। सूचना मिलते ही जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल कृष्णा पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल नंदी को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी सुजौली डॉ. बिपिन बिहारी को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। चिकित्सक एवं उनके सहयोगी ललित सिंह ने नंदी के शरीर में धंसे भाले को बाहर निकाला तथा जख्म की सफाई कर आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन देकर उपचार किया। घटना को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। जिला सुरक्षा प्रमुख कृष्णा पाण्डेय सहित कार्यकर्ताओं ने सुजौली थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर मामले की जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि बेजुबान पशु के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और सेवा के लिए बजरंग दल लगातार कार्य करता रहेगा तथा पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए आवाज उठाई जाएगी।




