डीएम ने नानपारा के कालीकुण्डा मन्दिर का किया निरीक्षण
बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के साथ तहसील नानपारा अन्तर्गत पर्यटन विभाग की ओर से कराये जा रहे पौराणिक कालीकुण्डा मन्दिर तालाब का निरीक्षण किया

डीएम ने नानपारा के कालीकुण्डा मन्दिर का किया निरीक्षण
बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के साथ तहसील नानपारा अन्तर्गत पर्यटन विभाग की ओर से कराये जा रहे पौराणिक कालीकुण्डा मन्दिर तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपजिलाधिकारी नानपारा व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नानपारा को निर्देशित किया गया कि उक्त निर्माण की सीमा अवधि निर्धारित कर प्रति सप्ताह कार्य का निरीक्षण करें तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी देखें। इसके अतिरिक्त विगत माह जल भराव की समस्या के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि नवनिर्मित नाले से पुराने नाले को जोड़ने हेतु आवश्यक एन.ओ.सी. प्राप्त करने की कार्यवाही तत्त्काल की जाये। साथ ही निर्माण कार्य की समय-समय पर समीक्षा करते रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।




