नवाबगंज में चोरों के हौसले बुलंद पक्के मकान में सेंध लगाकर जेवरात और नकदी ले उड़े
बहराइच: रामनगर गुलरिहा में फिर सक्रिय हुए चोर, दीवार फांदकर घर खंगाला ग्रामीणों में दहशत

नवाबगंज में चोरों के हौसले बुलंद पक्के मकान में सेंध लगाकर जेवरात और नकदी ले उड़े
बहराइच: रामनगर गुलरिहा में फिर सक्रिय हुए चोर, दीवार फांदकर घर खंगाला ग्रामीणों में दहशत
बहराइच। थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत रामनगर गुलरिहा के मजरा मण्हवा में बीती 10/11 सितंबर की रात चोरों ने एक पक्के मकान को निशाना बनाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्हवा निवासी ब्रह्मा मौर्या पुत्र रामप्रघट मौर्या के घर में चोर पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी चांदी की पायल, बिछिया, चुटकी सहित अन्य चांदी के जेवरात, एक साड़ी और करीब 3 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
ग्रामीणों के मुताबिक नवाबगंज क्षेत्र में यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले ही राजेश वर्मा की किराना दुकान का ताला काटकर चोरी की वारदात हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी नवाबगंज से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, मौके की जांच कराई जाएगी और जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।




