सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण, क्विज एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन
जमुनहा बाजार/श्रावस्ती*-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज, जमुनहा बाजार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, ज्ञानवर्धन, रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण, क्विज एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन
सह -संपादक -मंजीत कुमार मिश्र
*जमुनहा बाजार/श्रावस्ती*-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज, जमुनहा बाजार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, ज्ञानवर्धन, रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. केशव राम मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि श्री सचिन सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री केदारनाथ तिवारी ने की।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा, सामाजिक दायित्व, राष्ट्र निर्माण एवं मानवीय मूल्यों से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान एवं विभिन्न शैक्षिक विषयों से संबंधित प्रश्नों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. केशव राम मौर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा की भावना समाज को मजबूत बनाने का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि श्री सचिन सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक सोच विकसित करती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री केदारनाथ तिवारी ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया




