Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाट का निरीक्षण*

बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर। गणेश प्रतिमा विसर्जन  को लेकर एसएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने सक्रियता दिखाते हुए गुरुवार को गायघाट स्थित सरयू नदी तट का स्थलीय निरीक्षण किया।

*गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाट का निरीक्षण*

 

 

बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर।

गणेश प्रतिमा विसर्जन

को लेकर एसएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने सक्रियता दिखाते हुए गुरुवार को गायघाट स्थित सरयू नदी तट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश, आवागमन, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी बलहा एवं थानाध्यक्ष मोतीपुर को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!