पत्नी की हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल दुपट्टा बरामद
थाना नवाबगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की है।

पत्नी की हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल दुपट्टा बरामद
हरगोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच
थाना नवाबगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांश गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का सफल अनावरण किया।
पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को वादी ने सूचना दी थी कि उसके दामाद अजीज पुत्र अनीस निवासी कस्बा नवाबगंज ने 1 अगस्त को अपनी पत्नी की मौत सिलाई करते समय गिर जाने से होना बताया था। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वादी की तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में मुकदमा अपराध संख्या 100/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और 4 अगस्त को आरोपी अजीज को नूरी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी ने बताया कि 1 अगस्त को जब उसकी पत्नी घर में अकेले सिलाई कर रही थी, तब उसने घर का दरवाजा बंद कर दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी और बाद में घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक धनंजय कुमार तथा पुलिसकर्मी मुलायम सिंह, अरविंद कुमार, शेख अशफाक आलम और निराला चौरसिया शामिल रहे।




