बहराइच: नवाबगंज थाने में चेहल्लुम और कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
बहराइच।* आगामी चेहल्लुम और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से *थाना नवाबगंज* में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की गई।

बहराइच: नवाबगंज थाने में चेहल्लुम और कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच
*बहराइच।* आगामी चेहल्लुम और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से *थाना नवाबगंज* में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की गई।
इस दौरान उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने अपील की कि सभी समुदाय मिलजुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
बैठक में *बेचेलाल जायसवाल, पिंटू गुप्ता, संतोष सिंह आर्य, सम्राट, मुनव्वर खान* सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
*रिपोर्ट: उजाला हिंद ऑनलाइन, बहराइच*




