ब्रेकिंग न्यूज़: बहराइच में अजगर निकलने से मचा हड़कंप
बहराइच | तहसील नानपारा ग्राम पंचायत गिरधरपुर के मजरा नूरीपुरवा गांव में मया राम % पिता सन्त राम के घर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक विशाल अजगर निकल आया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए

ब्रेकिंग न्यूज़: बहराइच में अजगर निकलने से मचा हड़कंप
*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*
बहराइच | तहसील नानपारा
ग्राम पंचायत गिरधरपुर के मजरा नूरीपुरवा गांव में मया राम % पिता सन्त राम के घर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक विशाल अजगर निकल आया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
इसी दौरान गांव के एक युवक नसीब अली ने हिम्मत दिखाते हुए बिना डरे अजगर को काबू में कर लिया। उन्होंने बड़ी सूझबूझ के साथ अजगर को पकड़कर एक बोरी में कैद कर दिया, जिससे गांव में किसी भी तरह की जनहानि टल गई।
घटना की सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी साहब आदेश पर गेंदें लाल व उनकी टीम मौके पर पुलिस डायल 1012 अभिमन्यू मिश्रा देवी प्रसाद भी मौके पर पहुंचकर अजगर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गई।
👉 ग्रामीणों ने नसीब अली की बहादुरी की जमकर सराहना की
👉 फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने सभी को सतर्क कर दिया है।




