दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच, 24 अगस्त। कोतवाली नानपारा पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया

दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच, 24 अगस्त।
कोतवाली नानपारा पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांश गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नानपारा गुरसेन सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 को वादी द्वारा स्थानीय पुलिस को अपनी बेटी की दहेज हत्या के संबंध में सूचना दी गई थी। मामले में थाना कोतवाली नानपारा में मुकदमा अपराध संख्या 0316/2026, धारा 352, 85, 80(2) बीएनएस 2023 एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत चार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान 24 अगस्त को पुलिस ने मुकदमे से संबंधित तीन अभियुक्तों को ग्राम जगदीशनगर, इटहा मोड़ थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिपाही लाल पुत्र गंगू, उम्र करीब 45 वर्ष, भोले उर्फ अर्जुन पुत्र सिपाही लाल, उम्र करीब 21 वर्ष तथा मुन्नी देवी पत्नी सिपाही लाल, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासीगण जगदीशनगर, डाकघर इटहा, थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच शामिल हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।




