मिहींपुरवा की उन्नति सिंह बनीं मिस लखनऊ
IAS बनने का है सपना, IT गर्ल्स कॉलेज से कर रही हैं पोस्ट ग्रेजुएट

मिहींपुरवा की उन्नति सिंह बनीं मिस लखनऊ
IAS बनने का है सपना, IT गर्ल्स कॉलेज से कर रही हैं पोस्ट ग्रेजुएट
कुंवर चित्रांश श्रीवास्तव (तहसील रिपोर्टर मेहीपुरवा उजाला हिन्द न्यूज चैनल बहराइच
मिहींपुरवा, बहराइच। बहराइच जिले के मिहींपुरवा नगर पंचायत की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी आनंद सिंह की बेटी उन्नति सिंह ने मिस लखनऊ का खिताब जीतकर क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन किया है। उन्नति की इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उन्नति सिंह वर्तमान में लखनऊ के आई.टी. गर्ल्स पीजी कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह सिविल सर्विस की तैयारी में भी जुटी हैं। उनका सपना भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं।
उन्नति के पिता आनंद सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही मेधावी रही है। उन्होंने कहा कि उन्नति ने जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए पूरा परिवार उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। उन्होंने कहा, “बेटियां ही देश का भविष्य हैं। बेटी आज है और बेटी ही कल है। इसलिए बेटियों को आत्मनिर्भर और सफल बनाने के लिए माता-पिता को हर संभव प्रयास करना चाहिए।
उन्नति सिंह के मिस लखनऊ का खिताब जीतने की खबर मिलते ही मिहींपुरवा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्नति को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों को उम्मीद है कि उन्नति आने वाले समय में आईएएस बनने के अपने लक्ष्य को भी हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगी।




