जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान को लेकर सीसी टीम की गोष्ठी, प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रि (ZFD) कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस बहराइच द्वारा क्रिटिकल थानों पर गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) के प्रभारी एवं सदस्यों की गोष्ठी आयोजित की गई।

जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान को लेकर सीसी टीम की गोष्ठी, प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त।
जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रि (ZFD) कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस बहराइच द्वारा क्रिटिकल थानों पर गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) के प्रभारी एवं सदस्यों की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी महोदय ने की। इस दौरान सीसी टीम द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आगामी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सीसी टीम प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभावी यातायात जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। गोष्ठी के दौरान सीसी टीम प्रभारी एवं सदस्यों को जनपद में उपलब्ध इंटरसेप्टर वाहन के संचालन की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने टीम को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखते हुए यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।




