Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: 6 माह से बंद पड़ा है समुदाय शौचालय, ODF के दावों की खुली पोल

बहराइच । एक ओर शासन-प्रशासन द्वारा जिले को ODF यानी शौच मुक्त घोषित करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। 

बहराइच: 6 माह से बंद पड़ा है समुदाय शौचालय, ODF के दावों की खुली पोल

 

 

बहराइच । एक ओर शासन-प्रशासन द्वारा जिले को ODF यानी शौच मुक्त घोषित करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

 

ब्लॉक नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत *जमदान के माजरा भगहर* में बना समुदाय शौचालय पिछले *6 माह से बंद* पड़ा है। शौचालय का ताला नहीं खुल रहा, जिस कारण दर्जनों ग्रामीणों को आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय की देखरेख के लिए नियुक्त टेकर भी 6 महीने से इसे नहीं खोल रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सुबह-शाम खेतों की तरफ जाना उनकी मजबूरी बन गई है।

 

ग्रामीणों ने कहा कि “सरकार स्वच्छता की बात करती है, लेकिन हमारे गांव में बना शौचालय ही शो-पीस बनकर रह गया है।”

 

ग्रामवासियों ने BDO नवाबगंज और जिलाधिकारी बहराइच से मांग की है कि समुदाय शौचालय को तत्काल खुलवाकर उसकी साफ-सफाई व प्रतिदिन संचालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि लोगों को खुले में शौच जाने की समस्या से निजात मिल सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!