पुलिस यार्ड के लिए आवंटित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण
बनवारी गोपालपुर के तालाब को होगा जीर्णोद्धार

पुलिस यार्ड के लिए आवंटित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण
बनवारी गोपालपुर के तालाब को होगा जीर्णोद्धार
बहराइच ब्यूरो 27 सितंबर।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ तहसील व परगना बहराइच अन्तर्गत ग्राम रिसिया जमाल में पुलिस यार्ड के निर्माण हेतु आवंटित 4.000 हेक्टयर क्षेत्रफल भूमि श्रेणी 5-3(ड) बंजर भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डीएम श्री पाण्डेय ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम बनवारी गोपालपुर स्थित तालाब का विकसित भारत रोज़गार और आजीविका मिशन की गारंटी (वीबी जी राम जी) योजना से सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्याकरण कराया जाय तथा पुलिस यार्ड की भूमि का समतलीकरण कराकर पहुंच मार्ग को विकसित किया जाय। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिसिया करूणाकर पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक राम सजीवन पाण्डेय व लेखपाल मनीष मौर्या मौजूद रहे।




