Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मूसलाधार बारिश व तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का डीएम, एसपी व सीडीओ ने किया निरीक्षण

बहराइच ब्यूरो 27 सितंबर। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

मूसलाधार बारिश व तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का डीएम, एसपी व सीडीओ ने किया निरीक्षण

 

 

बहराइच ब्यूरो 27 सितंबर। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव, मार्गों पर गिरे पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स तथा आमजन की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खराब मौसम के दृष्टिगत पूरी तरह अलर्ट रहने तथा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया जाए। तेज हवाओं और तूफान के कारण जिन स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे अथवा होर्डिंग्स गिरने से मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, उन्हें तत्काल हटवाकर आवागमन सुचारु कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत विभाग और संबंधित टीमों को क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाघरा घाट पहुंचकर नदी के जलस्तर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाघरा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और जलस्तर में वृद्धि अथवा किसी अन्य संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खराब मौसम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा जरूरतमंद लोगों की तत्काल सहायता करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव एवं अन्य समस्याओं की नियमित निगरानी कर संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने सभी संबंधित टीमों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के लिए तैयार रहने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!