51 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख रुपये आंकी गई कीमत
मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद

51 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख रुपये आंकी गई कीमत
मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद
बहराइच ब्यूरो
08 सितंबर।
रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम पिलर संख्या 651/2 के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसकी पहचान चाँद बाबू पुत्र इकबाल, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी चितवन मोहल्ला, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 238/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बहराइच रवाना कर दिया।
बरामदगी में 51 ग्राम स्मैक, टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP40BQ2541, एक वीवो मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध रुपईडीहा थाने में एनडीपीएस एक्ट सहित चोरी और अन्य धाराओं में पूर्व के मुकदमे भी दर्ज हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, अभिषेक राय, सोविन्द्र यादव व रविन्द्र यादव शामिल रहे। वहीं एसएसबी की टीम में एसआई/जीडी भूपेन्द्र सिंह, सीटी/जीडी परदेशी करतार सिंह, अजय, दीनदयाल चौहान तथा डॉग हैंडलर सीटी/जीडी रामनिवास जाट मय डॉग रैंको शामिल रहे।




