सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का अभियान, 365 वाहनों के चालान, ₹5.34 लाख जुर्माना
बहराइच ब्यूरो 08 सितंबर सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा जनपद में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का अभियान, 365 वाहनों के चालान, ₹5.34 लाख जुर्माना
बहराइच ब्यूरो
08 सितंबर
सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा जनपद में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 365 वाहनों का चालान करते हुए ₹5,34,700 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर यात्रा करने वाले 25 वाहनों के चालान किए गए। वहीं तेज गति से वाहन चलाते पाए गए 58 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा हाईवे पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन खड़ा करने की अपील की।




