उत्तर प्रदेश

मोतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.282 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

बहराइच ब्यूरो 08 अक्टूबर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान

मोतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.282 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

 

 

बहराइच ब्यूरो 08 अक्टूबर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मोतीपुर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस टीम ने गोपिया बैराज से रायबोझा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान अहमद रजा उर्फ बाबू निवासी गौडरिया थाना मोतीपुर तथा महबूब उर्फ मलारू निवासी सुभानपुरवा थाना रामगांव को पकड़ा। तलाशी में अहमद रजा के पास से 2.377 किलोग्राम चरस व 1500 रुपये तथा महबूब के कब्जे से 1.905 किलोग्राम चरस, 2500 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। कुल 4.282 किलोग्राम अवैध चरस, चार हजार रुपये नकद, दो मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना मोतीपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!