अस्पताल चौराहे पर चला बुलडोजर, विद्युत विभाग का बिल कलेक्शन सेंटर ध्वस्त
बहराइच। नगर पालिका परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को अस्पताल चौराहे पर बड़ी कार्रवाई की गई

ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच
अस्पताल चौराहे पर चला बुलडोजर, विद्युत विभाग का बिल कलेक्शन सेंटर ध्वस्त
उजाला हिन्द समाचार से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट
बहराइच। नगर पालिका परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को अस्पताल चौराहे पर बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक भूमि पर बने विद्युत विभाग के बिल कलेक्शन सेंटर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों के विरुद्ध पाए जाने वाले निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




