Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

बहराइच, 21 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं।

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

 

 

बहराइच, 21 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर नियमानुसार प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!