उत्तर प्रदेश
पापा की परी-आराध्या वर्मा ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर दिया दीर्घायु का आशीर्वाद
बहराइच :- भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे जिले में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया

पापा की परी-आराध्या वर्मा ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर दिया दीर्घायु का आशीर्वाद।
बहराइच :- भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे जिले में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र व शतायु जीवन की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को सुंदर उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा करने का अटूट संकल्प लिया। त्योहार को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा और मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।




