बहराइच सुजौली चफरिया बाजार में 60 साल पुराने दुर्गा मंदिर की जमीन पर कब्जे का प्रयास, महिला ने थाने में दी तहरीर
बहराइच। तहसील मोतीपुर अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के चफरिया बाजार में स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है।

बहराइच सुजौली चफरिया बाजार में 60 साल पुराने दुर्गा मंदिर की जमीन पर कब्जे का प्रयास, महिला ने थाने में दी तहरीर
उमा शंकर गुप्ता उजाला हिंद न्यूज़
बहराइच। तहसील मोतीपुर अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के चफरिया बाजार में स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है।
मामले को लेकर चफरिया बाजार निवासी श्यामा देवी जयसवाल ने थाना प्रभारी सुजौली को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र में क्या है आरोप –
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह परगना धरमपुर की निवासी हैं और प्रार्थिनी के चफरिया बाजार में लगभग 60 वर्षों से स्थित दुर्गा माता का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के बगल में ठप्पू समाज की आराजी पड़ी हुई है, जिस पर मंदिर से लगे हुए भवन, हवन-पूजन, भंडारा, कन्याभोज आदि होते हैं। उक्त आराजी पर प्रतिवर्ष लोग पूजा पाठ व अन्य धार्मिक कार्यक्रम करते हैं।
आरोप है कि उसी बाजार के निवासी राधा प्रसाद पुत्र महेंद्र गुप्ता द्वारा मंदिर की जमीन पर जबरन निर्माण कब्जा करना चाहते हैं। प्रतिवादी गण द्वारा आराजी पर ट्रैक्टर चलवाना, बजड़ी आदि डालकर टीन शेड लगा दिया है व मिट्टी पटवाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त आराजी ग्राम समाज व मंदिर की है, जिस पर कब्जा किया जाना न्यायसंगत नहीं है।
पीड़िता ने मांग की है कि प्रतिवादी गणों के खिलाफ *धारा 67(1) के अंतर्गत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई* की जाए ताकि मंदिर की जमीन को सुरक्षित रखा जा सके।
पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।




