Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार कार ने बैटरी स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

फखरपुर ब्लॉक परिसर के आगे खालिदपुर मोड़ के पास रविवार शाम 13 सितंबर को तेज रफ्तार कार ने बैटरी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक बाल-बाल बच गया,

तेज रफ्तार कार ने बैटरी स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

 

 

बहराइच ब्यूरो 14 सितंबर

 

फखरपुर ब्लॉक परिसर के आगे खालिदपुर मोड़ के पास रविवार शाम 13 सितंबर को तेज रफ्तार कार ने बैटरी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक बाल-बाल बच गया, जबकि टक्कर से बैटरी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार कुड़ासपारा निवासी युवराज उपाध्याय पुत्र संतोष कुमार उपाध्याय बैटरी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान खालिदपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि युवराज उपाध्याय को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और जान-माल का नुकसान होने से बच गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित की ओर से थाना फखरपुर प्रशासन को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित ने पुलिस से दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई स्कूटी की क्षतिपूर्ति तथा फरार कार चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!