Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।

जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 

बहराइच ब्यूरो 14 सितंबर

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश, मारपीट, उत्पीड़न तथा अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़ी अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों की शीघ्र तथा गुणवत्तापूर्ण जांच कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जनता दर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी की जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!