शाहपुर गांव की कलीरोड जलभराव और कीचड़ की वजह से बच्चे और बुजुर्ग राहगीर जल से भरे कीचड़ में होकर निकलने को मजबूर।
जनपद बहराइच के विकासखंड बलहा अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर खुर्द में सरकारी दावे पूरी तरह फेल होते नजर आ रहे

शाहपुर गांव की कलीरोड जलभराव और कीचड़ की वजह से बच्चे और बुजुर्ग राहगीर जल से भरे कीचड़ में होकर निकलने को मजबूर।
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच
जनपद बहराइच के विकासखंड बलहा अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर खुर्द में सरकारी दावे पूरी तरह फेल होते नजर आ रहे हैं। गांव के मुख्य मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जहां जगह-जगह जलभराव और कीचड़ ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। हालात यह हैं कि गांव के लोग रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
मुख्य मार्ग पर फैले कीचड़ के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह रास्ता खतरे से खाली नहीं है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का डर बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।




