Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

खुटेहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल निर्माण में अनियमितता के आरोप, टेढ़ी-मेढ़ी दीवार और पुरानी ईंटों के इस्तेमाल पर उठे सवाल

खुटेहना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कुछ दिन पहले क्षतिग्रस्त हुई बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे

खुटेहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल निर्माण में अनियमितता के आरोप, टेढ़ी-मेढ़ी दीवार और पुरानी ईंटों के इस्तेमाल पर उठे सवाल

 

धनीराम यादव ( ब्यूरो संचालक)उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच

 

पयागपुर (बहराइच)। तहसील पयागपुर अंतर्गत खुटेहना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कुछ दिन पहले क्षतिग्रस्त हुई बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल कई स्थानों पर टेढ़ी-मेढ़ी दिखाई दे रही है, जिससे इसकी मजबूती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि निर्माण में नई ईंटों के बजाय पुरानी ईंटों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में निर्माण कार्य भी बीच में ही रुका हुआ है, जिससे अधूरी दीवार के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराते हुए मानकों के अनुरूप दोबारा कार्य कराने की मांग की है।

 

यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला भी बन सकता है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और संबंधित निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!