*दहेज हत्या के मुकदमें से संबंधित अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।

जनपद बहराइच
दिनांकः-02.11.2026
– *दहेज हत्या के मुकदमें से संबंधित अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार*
थानाः- मोतीपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।
o संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 30.10.2026 को वादी द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी कि आवेदक की पुत्री को उसके पति व ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे वादी की बेटी की मृत्यु हो गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुअ0सं0 475/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना के क्रम मे आज दिनांक 02.10.2026 को उक्त अभियोग मे वांछित अभियुक्तगण 1.रवि शंकर नाग पुत्र स्व0 उमाशंकर नाग, 2.गीता देवी पत्नी स्व0 उमाशंकर नाग निवासीगण छोटी बाजार मिहींपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को छोटी बाजार मिहींपुरवा से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. रवि शंकर नाग पुत्र स्व0 उमाशंकर नाग
2. गीता देवी पत्नी स्व0 उमाशंकर नाग
निवासीगण छोटी बाजार मिहींपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
o अनावरित अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 475/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट
o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
गिरफ्तारी स्थान- छोटी बाजार मिहींपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
दिनांकः- 02.11.2026
o गिरफ्तारी टीम-
प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रह्मा गोंड
उ0नि0 अजय कुमार सिंह
हे0का0 भगवानदास
का0 रघुवीर प्रसाद
म0का0 शिखा वर्मा




