Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों को सांसद के हाथों मिली स्टडी टेबल की सौगात  

बहराइच 27 अगस्त। आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को घर पर पढ़ाई का बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से एक अभिनव कार्यक्रम की शुरुआत की गई

परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों को सांसद के हाथों मिली स्टडी टेबल की सौगात

 

बहराइच 27 अगस्त। आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को घर पर पढ़ाई का बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से एक अभिनव कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन बहराइच के निर्देशों के क्रम में जनपद की 90 ग्राम पंचायतों के चयनित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के प्रत्येक वर्ग से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों (प्रति विद्यालय लगभग 24 छात्र) को फोल्डेबल स्टडी टेबल वितरित किए जा रहे हैं।

विकास भवन सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम का सांकेतिक शुभारंभ सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ गोड़ द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, जिला विकास अधिकारी राज कुमार एवं परियोजना निदेशक मनीष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ ताजखोदाई, बहादुरपुर और सुसरौली विद्यालय के 56 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि जनपद की 90 ग्राम पंचायतों के चयनित विद्यालयों के लगभग 2,160 मेधावी छात्र लाभान्वित होंगे। साथ ही बच्चों को आकर्षित करने वाले कार्टून प्रिंटेड स्टडी टेबल दिए गए हैं ताकि पढ़ाई में रुचि बढ़े। प्रशासन का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सुगम अध्ययन वातावरण प्रदान करना और उन्हें शिक्षा में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। सांसद एवं सीडीओ ने बच्चों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!