Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

तराई में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल भराव,आवागमन में परेशानी

जमुनहा /श्रावस्ती - जनपद श्रावस्ती के विकासखंड जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत सागर गांव के मजरा मुरैला में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल भराव हो चुका है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है

तराई में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल भराव,आवागमन में परेशानी

 

सह -संपादक -मंजीत कुमार मिश्र

 

 

जमुनहा /श्रावस्ती – जनपद श्रावस्ती के विकासखंड जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत सागर गांव के मजरा मुरैला में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल भराव हो चुका है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हुए सड़कों का मरम्मत कर लिया गया होता तो आज हो रही बारिश से सड़कों पर जल भराव न होता और लोगों को आवागमन में परेशानी भी नहीं होती ग्रामीणों में अजय कुमार पाठक, संतोष कुमार पाठक,दीनदयाल पाठक,स्वामी प्रसाद मिश्र, अजय मिश्र का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी गांव की सड़कों के मरम्मत कार्य नहीं कराए गए हैं जिसके कारण से लगातार हो रही बारिश से सड़के काफी खराब स्थिति में पहुंच चुकी है जगह-जगह जल भराव हो रहा है जिससे मच्छरों का आतंक भी होगा और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है उनके आवागमन में भी उन्हे असुविधा होती हैं इसलिए संबंधित अधिकारी से उन्होंने मांग की है कि बारिश निकालने के बाद सड़कों का मरम्मत कर दिया जाए जिससे जगह-जगह जल भराव न हो और ग्रामीणों को आने-जाने में बारिश के समय कोई असुविधा भी न हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!