बहराइच: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने डीएम और एसपी से की मुलाकात, भेट की स्मृति चिन्ह पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
बहराइच। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

बहराइच: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने डीएम और एसपी से की मुलाकात, पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
बहराइच। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान पत्रकारों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने में आने वाली चुनौतियों और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के समक्ष पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उचित कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने पत्रकारों के सम्मान, स्वतंत्र पत्रकारिता और निष्पक्ष समाचार संकलन के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग रखी। मुलाकात के दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण आवश्यक है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद बहराइच के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव, जिला महासचिव भीम मौर्य, जिला संगठन मंत्री उमाशंकर गुप्ता, रीता पाल सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।




